राज्य
07-Apr-2026


दो पक्षों में जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थानान्तर्गत बाबाटोला में लगभग दो-तीन माह पूर्व साइकिल की हवा निकालने की बात को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के साथ हाथा पायी एवं ईंट चलने से आधा दर्जन लोगों को चोटें आयीं है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करवाया है। हनुमानताल पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि बाबाटोला हनुमानताल निवासी गौरव सतनामी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि लगभग दो-तीन माह पूर्व किसी ने मोहल्ले के रघुनाथ चौधरी के लड़के की साइकिल हवा निकाल दी थी। इसकी शंका उसके पिता सुरेश सतनामी पर रघुनाथ चौधरी द्वारा की जा रही थी। कल रात लगभग 8 बजे गौरव सतनामी अपने पिता सुरेश सतनामी के साथ मकान में काम कर रहा था तभी रघुनाथ चौधरी आकर उसके पिता से बोला कि तुमने मेरे लड़के की साइकिल की हवा निकाली है इस बात पर रघुनाथ गाली गलौज करने लगा मना करने पर रघुनाथ का भतीजा राहुल चौधरी व राज चौधरी भी आ गया व तीनों ने मिलकर गौरव के पिता सुरेश सतनामी के साथ मारपीट कर ईंट से हमला कर दिया। घटना में सुरेश को कंधे में चोटें आयीं है। दूसरी ओर रघुनाथ चौधरी ने भी शिकायत दर्ज करायी है कि कल रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने पुरानी घर बाबाटोला गया था उसकी समय उसका बेटा जानू चौधरी ने उसके घर के सामने साइकिल खड़ी कर दी थी तभी सुरेश सतनामी आकर बोला कि बीच रास्ते में साइकिल क्यों खड़ी है ऐसा कहते हुए उसने साइकिल के टायर की हवा निकाल दी। रघुनाथ सुरेश को समझाने के लिए उसके घर गया था इसी बात पर सुरेश गाली गलौज करने लगा तभी सुरेश की आवाज सुनकर उसके लड़के गौरव सतनामी, सौरभ सतनामी भी आकर गाली गलौज करने लगे गालियां देने से मना करने पर पिता पुत्रों ने रघुनाथ चौधरी के साथ हाथा पायी कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद गौरव सतनामी ने ईंट से हमला कर सिर में गंभीर चोटें पहुंचायी। तीनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 02.07