07-Apr-2026


जयपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के कृषि विकास, किसान कल्याण, नवाचार एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। श्री शर्मा से श्री चौहान की यह शिष्टाचार भेंट थी। अशोक शर्मा/ 5 बजे/7 अप्रेल 2026