- तिलवारा पुल पर हादसा जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा पुल पर देर रात 12 बजे के लगभग एक बेलगाम ट्रक ने ओवर टेक करते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई| घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने मित्र के साथ कंपनी की फायनेंसर मीटिंग से लौट रहा था और बाईक में झांककर देख रहा था तभी साइड से ओवरटेक करते हुए ट्रक की टक्कर से नीचे गिरा और ट्रक रौंदते हुए निकल गया| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें को जांच में लिया है। तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर चेरीताल निवासी 50 वर्षीय अमित उर्फ चिंटू अग्निहोत्री जेसीबी फ्रंटियर कंपनी में काम करता रहा। अमित की होटल रायल आर्बिट तिलवारा रोड में कंपनी की फायनेंसर मीटिंग थी। मीटिंग से फुरसत होकर अमित अपने दोस्त भवतोष दुबे के साथ मोटर साइकल से शहर के लिए निकला। दोनों तिलवारा पुल से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान अमित अग्निहोत्री पीछे बैठकर झांककर सामने देख रहा था तभी सामने से आए ट्रक के चालक ने ओवरटेक करते टक्कर मार दी, ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों युवक मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिसमें ट्रक अमित को कुचलते हुए निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, पुलिस मामलें की जांच कर रही है। सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 05.30