- 2 लाख का माल जप्त, 12वीं पास सप्लायर भी गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने गोविंदपुरा सब्जी मंडी के पास एमडी ड्रग्स की डिलेवरी देने की फिराक में कस्टमर का इंतजार कर रहे दो तस्करों को दबोचा है। तस्करो के पास से दो लाख का नशीला पर्दाथ जप्त किया गया है। बाद में आरोपियो से पूछताछ के आधार पर टीम ने युवको को ड्रग सप्लाई करने वाले सप्लयार को भी धर दबोचा। एडीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी, कि गोविंदपुरा सब्जी मंडी के पास दो युवक एक्टिवा पर खड़े हुए हैं, जो एमडी ड्रग्स की डिलेवरी देने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर दोनो संदेहियो को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान हर्ष यादव पिता रवि यादव (22) और सौरभ तेजवानी पिता नारायण दास तेजवानी (23) दोनो निवासी जाटखेड़ी, थाना मिसरोद के रुप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 2 लाख कीमत की 2.14 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित एक्टिवा, मोबाइल फोन जप्त किये। आगे की पूछताछ में आरोपियो ने बताया की उन्होनें यह ड्रग्स गुरदीप सिंह हरदीप सिंह (22) निवासी निर्मल स्टेट भैरोपुर, मिसरोद से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने गुरदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस उनके नेटवर्क के तार खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियो में शामिल हर्ष यादव पिता ग्रेजुएट है, और आगे की पढाई कर रहा है, वहीं सौरभ तेजवानी भी ग्रेजुएट है, और एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है, उन्हें ड्रग्स सप्लाई करने वाला आरोपी गुरदीप सिंह 12वीं तक पढ़ा है, और प्राइवेट काम करता है। जुनेद / 7 अप्रैल