जबलपुर, (ईएमएस)। कलचुरी क्लब द्वारा समर थीम पर सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान गर्मी में बरती जाने वाली सावधानियों पर सदस्यों ने गहन चर्चा की। साथ ही गर्मियों पर आधारित मजेदार गेम्स खेले गए। महिलाओं ने गर्मियों में रेडी होने वाली डिशेश की जानकारी दी। मेंबर्स ने आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। संयोजन राजीव चौकसे व कौशलेंद्र महाजन ने किया। कार्यक्रम में कलचुरी क्लब के रवींद्र-शशि चौकसे, राजेन्द्र-सीमा राय, श्रीचंद-कल्पना चौकसे, विद्याशंकर-किरण राय, मिथलेश-आशा चौकसे, श्याम-मनोरमा राय, संदीप-प्रीति चौकसे, कौशलेंद्र-कल्पना महाजन, राजीव चौकसे, संजय-रोजी महाजन, सुरेंद्र-जयश्री चौकसे, सूर्यप्रकाश-निधि राय, रामजस-कृष्णा चौकसे आदि सदस्य उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026