- अब तक 20 लाख 36 हजार 250 लोगों ने पाया भोजन जबलपुर, (ईएमएस)। भूखे को भोजन करना प्राचीन परंपरा ज्ञानेश्वरी दीदी जबलपुर आज से 15 साल पहले 4 अप्रैल 2011 हिंदू नव वर्ष पर जमुना प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट की योजना से हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट के संस्थापक स्वामी रामचंद्रदास महाराज के सानिध्य में 200 से 300 लोगों का प्रतिदिन चलित प्रसादम सेवा के नाम से एक गाड़ी में भोजन वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया| ज्ञानेश्वरी दीदी ने कहा भूखे को भोजन करना प्राचीन परंपरा है लगातार किसी कार्यक्रम को चलाना बिना राधा कृष्ण की मर्जी से नहीं होता आज जमुना प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट चौक गोल बाजार में पूरी सब्जी कढ़ी चावल हलवा आचार पापड वितरित किया गया| जमुना प्रसाद अग्रवाल ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया करोना के समय प्रतिदिन 1000 लोगों को भोजन वितरित किया जाता था अयोध्या धाम में भगवान रामजी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 10 दिन में 1 लाख 15 हजार लोगों को अयोध्या धाम में भोजन वितरित किया गया| नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया 5430 दिनों से प्रतिदिन लगातार जारी है अभी तक 20 लाख 36 हजार 250 लोगों ने प्रसाद पाया| इस अवसर पर प्रचारक भूपेंद्र पराशर शरद अग्रवाल बी डी पटेल सुरेश गोयल उमेश विश्वकर्मा बाबू सिंह राज पुरोहित सचिन अग्रवाल एडवोकेट श्याम मनोहर पटेल विनोद धीमान सुरेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 05.39