- सिविक सेंटर से घंटाघर तक पहुंचेगी रैली जबलपुर, (ईएमएस)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में आर पार की लड़ाई के लिए संकल्पित हुए शिक्षक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद अब सड़क की लड़ाई के लिए संघर्ष का ऐलान कर दिया है। इस क्रम में भोपाल में प्रदेश के समस्त शिक्षक संगठनों ने संयुक्त होकर एक अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन किया और प्रदेश भर में जिला, ब्लॉक एवं प्रांत स्तर के आंदोलन की विधिवत घोषणा कर दी। प्रांत स्तर पर हुए निर्णय के समर्थन में जबलपुर में जिला स्तरीय शिक्षक संगठनों ।जिसमें शासकीय शिक्षक संगठन,प्रांतीय शिक्षक संघ,आजाद अध्यापक संघ, राज्य शिक्षक संघ आजाद शिक्षक संघ , एनएमओपीएस संघ सहित अनेक संगठनो के जिलाध्यक्ष सहित अनेक प्रतिनिधि शामिल होकर आगामी 8 अप्रैल को संपूर्ण जिले के शिक्षकों के द्वारा सिविक सेंटर में एकत्रित होकर शाम 4 बजे से रैली मालवीय चौक , करमचंद चौक होते हुए घंटाघर पहुंचेगी जहां जंगी प्रदर्शन करते हुए शाम 5 बजे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा जबलपुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 8 अप्रैल के जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर और 18 अप्रैल को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के शिक्षक संगठनों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त मोर्चे के भरत पटेल संयोजक ,उमाशंकर पटेल, जगत पटेल, राकेश उपाध्याय, अजय रजक,नरेंद्र त्रिपाठी. .दीपक पटेल. संध्या अवस्थी,शिव चौबे. महेंद्र अहवासी . संतोष झारिया मुकेश सिंह. अनिल पटेल अजय सिंह ठाकुर. दीनानाथ चौधरी पटेल. विजय तिवारी. शालिकराम पटेल प्रदीप पटेल देवेन्द्र सिंह राजपूत मथुरा उपाध्याय . भूमिका पटेल अखिलेश मांझी,राकेश मिश्रा. विनय नामदेव .उमाकांत पटेल दुष्यंत श्रीवास्तव .इंद्र सिंह राजपूत प्रियाशु शुक्ला. राम किशोर हल्दकार. प्रेम नारायण चतुर्वेदी नरेंद्र माझी. अमिता कौर,सीमा सिंह श्रुति जैन सुधा हल्दकार मुकेश सोनकर. पवन ताम्रकार. उमेश सुमन. विवेक जैन डी के अवस्थी. रमेश पटेल. अरविंद सिंह राणा. आशीष उपाध्याय. प्रशांत श्रीवास्तव मुकेश सेन सुरेंद्र चौधरी, राम केश पटेल.अन्नपूर्णा रैदास ममता कोल माधव पांडे. सुरेंद्र सिंह पोर्टे .सहित सभी मोर्चे के अनेक पदाधिकारियों ने जिले के अधिक से अधिक शिक्षकों से उपस्थिति की अपील की है| - सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 03.36