व्यापार
07-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ ही 92.97 पर बंद हुआ। आज सुबह कारोबार के दौरान रुपया 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.07 पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, डॉलर की मजबूती और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू मुद्रा दबाव में है। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.05 प्रति डॉलर पर खुला। फिर नीचे आकर 93.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया सोमवार को 28 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.90 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 100.11 पर रहा। ईएमएस 07अप्रैल 2026