क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 8 अप्रैल को मुरैना एवं भिण्ड जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिला बैठक, जिला जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल 8 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मुरैना जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर प्रातः 11.30 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। आप दोपहर 2 बजे भिण्ड जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करने के पश्चात सायं 6 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।