- कैट की संभागीय बैठक में व्यापार महोत्सव पर महत्वपूर्ण चर्चा जबलपुर, (ईएमएस)। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जबलपुर द्वारा बुधवार को सत्य अशोका होटल, राइट टाउन, में संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर से पधारे कैट प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता (प्रिंस) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 12 अगस्त से 15 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित होने वाले व्यापार महोत्सव पर चर्चा की गई, इसके साथ ही कैट टीम की कार्यकारिणी के गठन, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, एवं संभाग अध्यक्ष दीपक सेठी एवं प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी तथा जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला संगठन मंत्री मनोज जसाठी, जिला सचिव संजय चड्ढा, जिला संरक्षक कमल ग्रोवर, महिला विंग की प्रतिनिधि श्रीमती सीमा सिंह चौहान, निखिल पावा, मनु शरत तिवारी, मदन अवस्थी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, तरुण अग्रवाल तथा पुनीत हांडा , संदीप भूरा, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर कहा लोकल फॉर वोकल , अपना शहर अपना प्रोडक्ट, को बढ़ावा देते हुए व्यापार को जिला स्तर से राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास जारी रहेगा, कि आने वाले समय में व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कैट की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने जा रही है। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 05.13