क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


सागर (ईएमएस)। सागर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अलग-अलग प्रकरणों में अपहृत/गुम नाबालिग बालक/बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 08 अप्रैल 2026 को थाना मोतीनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 341/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में अपहृत 13 वर्ष 08 माह के बालक, अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में 16 वर्ष 02 माह की नाबालिग बालिका एवं अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में 14 वर्ष 07 माह की नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई।पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से तीनों नाबालिगों को कम समय में सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत तीनों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।उक्त कार्यवाही सागर पुलिस की नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल ने उक्त सराहनीय कार्यवाही पर टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि – सागर पुलिस द्वारा नाबालिगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुस्कान अभियान के अंतर्गत हर गुम/अपहृत बालक-बालिका को शीघ्र दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि – पुलिस टीम द्वारा त्वरित रिस्पॉन्स, समन्वय एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग से यह सफलता प्राप्त हुई है। भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की जाएगी। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर, उप निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह,सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह,प्रधान आरक्षक नदीम शेख,महेंद्रआरक्षक राहुल की सराहनीय भूमिका रही। निखिल सोधिया/ईएमएस/08/04/2026