जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल और गोहलपुर पुलिस ने अधारताल तालाब शिव मंदिर के पास और लेमा गार्डन मैदान पर रखे टपरे के पीछे पिस्टल लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 देशी पिस्टल और 3 कारतूस जब्त किए है| अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर अधारताल तालाब शिव मंदिर के पास पिस्टल लेकर घूम रहे जगदंबा नगर महाराजपुर निवासी 21 वर्षीय लकी गोटिया को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए है| बताया गया है कि आरोपी लकी गोटिया के विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट सड़क दुर्घटना सहित पूर्व से आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। इसी तरह गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना गत रात लेमा गार्डन मैदान पर रखे टपरे के पीछे वारदात करने की फिराक में खड़े अंसारनगर गोहलपुर निवासी 23 वर्षीय मोह.कादिर उर्फ सोहेल बाबा अंसारी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल एवं एक कारतूस जब्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 08 अप्रैल 2026/ 04.43