क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। देहात क्षेत्र के मिसरोद इलाके में युवक द्वारा बीते चार साल से नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता की कॉलोनी का ही रहने वाला है। बाद में पीड़िता के बालिग होने पर आरोपी ने दबाव बनाकर उससे आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली और अब उस पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुचां जहॉ आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह कॉलेज में द्वित्तीय वर्ष की छात्रा है। उसकी कॉलोनी में रहने वाला दीपक यादव कैटरिंग का काम करता है। एक ही जगह रहने के कारण छात्रा उसे पहचानती थी, और दोनो के बीच बातचीत भी होती थी। आरोप है कि साल 2022 में जब वह नाबालिग थी, तब दीपक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार उसका शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले वह उसे धमकाते हुए आर्य समाज मंदिर में ले गया, जहां उसने शादी भी कर ली। इसके बाद वह उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था। उसकी धमकियों और करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिवार वालो को सारी बात बताई और उनके साथ थाने पहुंचकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 8 अप्रैल