क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


( ग्वालियर ) कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने किया लोक सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण शासन की लोक हितकारी योजनाओं को अंकित करने के दिए निर्देश ग्वालियर ( ईएमएस ) | कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित लोक लोक सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लोक सेवा केंद्र में शासन की सभी लोक हितकारी योजनाओं को अंकित किया जाए, जिससे यहां पर आने वाले लोग इसका लाभ ले सकें। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा केंद्र का कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे यहां पर आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने लोक सेवा केंद्र प्रभारी से पूछा कि यहां पर आने वाले लोगों को कैसे पता चलता है कि किस खिड़की पर कौन से दस्तावेज जमा होने हैं। लोक सेवा केंद्र प्रभारी ने कहा कि कोई पूछता है तो हम उसे बता देते हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक खिड़की पर नंबर एवं जमा होने वाले दस्तावेजों की जानकारी अंकित करें, जिससे लोगों को भटकना नहीं पड़े। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लोक सेवा केंद्र में आने वाले लोगों को बैठने के लिए जगह एवं कुर्सियां आदि की व्यवस्था की जाए। गर्मियों का मौसम आ चुका है, ऐसे में लोक सेवा केंद्र में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े।