क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


बड़वानी जिले के अंजड, सेंधवा क्षेत्र में महसूस हुए भूकंप के झटके, बाहर भागे लोग, दहशत का माहौल* बड़वानी (ईएमएस)। बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम मोहीपुरा में लोगों बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जिले में स्थित भूकंप केंद्र में लगी एमईक्यू मशीन में यह कंपन का रिक्टर स्केल में मान 3.6 दर्ज हुआ है। लोगों ने झटके महसूस करने के बाद अपने घरों से बाहर निकल आए। दरअसल नर्मदा नदी किनारे बसे ग्राम मोहिपुरा व अन्य गांवों के लोगों ने अपने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखों को हिलते देखा। डर के मारे लोग घरों के बाहर निकल गए। प्रशासनिक अमले ने भूकंप का एपीसेंटर केंद्र...में बताया है। मोहिपुरा निवासी लोकेंद्रसिंह तोमर ने बताया कि बुधवार 12:48 के आसपास वह घर में थे। इस दौरान अचानक जमीन में कंपन हुआ और कोई भारी वाहन निकलने का अहसास होकर घर के बाहर निकले सोशल मीडिया और फोन से संपर्क करने पर हल्का भुकंप होने की जानकारी मिलते ही लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर जिले के सेंधवा में बस स्टैंड सहित क्षेत्र में लोगों ने जमीन में कंपन महसूस किया बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में मंगलवार को बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों ने अचानक जमीन में कंपन महसूस होने की जानकारी दी। कंपन महसूस होते ही लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया और कई लोग घरों एवं दुकानों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हेमंत गर्ग, ईएमएस, 08 अप्रैल, 2026