भोपाल(ईएमएस)।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए कार्य किया जाएगा जिसके लिए गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (क्क मेन लाइन) पर 20 दिनों तक यातायात आवागमन बंद रहेगा। जिस कारण भोपाल मंडल होकर संचालित तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन ब्लॉक कार्य की अवधि दिनांक 05.04.2026 से 24.04.2026 तक प्रभावित रहेगी जिसका विवरण निम्नानुसार है - निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ -: 1. गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा-अमृतसर) एक्सप्रेस 25.04.2026 तक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, 27.04.2026 तक रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22.04.2026 को रद्द रहेगी। 4. गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24.04.2026 को रद्द रहेगी। 5. गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम - हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23.04.2026 को रद्द रहेगी। 6. गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25.04.2026 को रद्द रहेगी। आशीष पाराशर, ईएमएस, 08 अप्रैल, 2026