08-Apr-2026


भोपाल(ईएमएस)।यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 14813/14814, जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को जोधपुर से दिनांक 14.04.2026 से तथा भोपाल से दिनांक 15.04.2026 से एलएचबी रैक से संचालित किया जाएगा। इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के अंतर्गत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनका विवरण निम्नानुसार है— 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 03 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 02 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 07 स्लीपर, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बा । आशीष पाराशर, ईएमएस, 08 अप्रैल, 2026