08-Apr-2026


उमरिया(ईएमएस)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बाघिन की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उमरिया के राज्य वन विकास निगम क्षेत्र में अज्ञात कारणों से बाघिन की मौत हो गई. बाघिन का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही उमरिया वन विभाग और राज्य वन विकास निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह मामला मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के चंदिया परियोजना परिक्षेत्र के चंदवार बीट से लगे राजस्व क्षेत्र का है. जिस बाघिन का शव मिला है, उसकी उम्र लगभग 7 वर्ष बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में करंट की चपेट में आने से बाघिन की मौत की पुष्टि हुई है. विनोद उपाध्याय / 08 अप्रैल, 2026