13 करोड़ 80 लाख 84 हजार 841 की टाइड और 9 करोड़ 88 लाख 34 हजार 818 अनटाइट ग्राट से 11 नगरीय निकायों में होंगे विकास कार्य अलीगढ़ (ईएमएस)। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड फंड से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पेयजल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जल निकासी, सड़क निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से विचार करते हुए 11 नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराई जाए, ताकि धनराशि का समयबद्ध एवं जनहित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।बैठक में नगर पालिका परिषद खैर 27039407 की टाइड ग्रांट से और 14026496 अनटाइट ग्राट से, नगर पालिका परिषद अतरौली में 43946517 टाइड ग्रांट और 24039726 अनटाइड ग्रांट से, नगर पंचायत बेसवा में 6126332 कई टाइड ग्रांट से और 3958391 अनटाइड ग्रांट से,नगर पंचायत विजयगढ़ में 5652388 टाइड ग्रांट और 4317876 अनटाइड ग्रांट से, नगर पंचायत हरदुआगंज में 10586346 कई टाइड ग्रांट और 6936089 अनटाइड ग्रांट से, नगर पंचायत इगलास में 10941406 टाइड ग्राट से और 9285479 अनटाइड ग्रांट से, नगर पंचायत जट्टारी में 10236670 की टाइट ग्रांट और 7552816 अनटाइड ग्रांट से, नगर पंचायत पिलखाना में 7202969 टाइड ग्रांट और 4433517 अनटाइड ग्रांट, नगर पंचायत जलाली में 11954450 की टाइड ग्रांट और 10560783 अनटाइड ग्रांट, नगर पंचायत छर्रा में 15157356 कई टाइड ग्रांट और 11502405 की अनटाइड ग्रांट और नगर पंचायत कौड़ियागंज में 2221240 की अनटाइड ग्रांट से विभिन्न जनहित के विकास कार्य कराने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार सहित विभिन्न नगर निकायों के चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 08 अप्रैल 2026