इन्दौर (ईएमएस) प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने उस वक्त फांसी लगाकर जान दे दी जब उसके प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है और युवती मेहंदी आर्टिस्ट थी। युवती का नाम रिया पिता संजू उम्र तैवीस साल निवासी कालिंदी गोल्ड है। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बताया जा रहा है कि रिया और विजय कौशल निवासी हीरानगर के बीच प्रेम प्रसंग था। बीते तीन दिन से विजय और रिया साथ थे। कल जब रिया और विजय को उसके परिजन ने हीरानगर और एमआर-10 के बीच देखा तो ले उसे और विजय को लेकर घर आ गए। कुछ देर बाद रिया बहाने से कमरे में गई और फांसी लगा ली। रिया के पिता का कहना है कि विजय और विजय के पिता ने रिया का जीवन खराब कर दिया था। विजय ने उससे शादी का वादा किया, लेकिन वह उसे धोखा दे रहा था वहीं उसके पिता ने भी इस शादी से इनकार कर दिया था इसी के चलते रिया ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी एंगल से जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 08 अप्रैल 2026