राज्य
08-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) रूटिन गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धावस्था में युवक को देखा और उससे पूछताछ करते तलाशी ली तो उसके पास से 101.0 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार स्कीम नं. 134 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे एक युवक संदिग्ध अवस्था में पुलिस टीम को खड़ा दिखाई दिया था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोचा और तलाशी ली तो उसके पास से करीब सौ ग्राम ड्रग बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ओसामा उर्फ ओसम पिता मुख्तार अंसारी बताया। पुलिस उससे ड्रग और उसके नेटवर्क के संदर्भ में गहन पूछताछ कर रही है। आनंद पुरोहित/ 08 अप्रैल 2026