अंतर्राष्ट्रीय
09-Apr-2026
...


इस्लामाबाद (ईएमएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक “ड्राफ्ट” संदेश बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ समय के लिए सार्वजनिक हो गया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। यह पोस्ट ईरान से जुड़े तनाव के बीच सामने आया, जिसमें दो सप्ताह के युद्धविराम और कूटनीतिक विराम की अपील की गई थी। पोस्ट की शुरुआत में “ड्राफ्ट– पाकिस्तान पीएम मैसेज ऑन एक्स” लिखा हुआ था, जिससे यह संकेत मिला कि संदेश गलती से समय से पहले साझा हो गया। हालांकि, कुछ ही देर में इस टैग को हटा दिया गया, लेकिन पोस्ट का मूल संदेश यथावत रखा गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी संघर्ष विराम की दिशा में बातचीत चल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की चूक से पाकिस्तान की कूटनीतिक प्रक्रिया और संचार प्रणाली पर सवाल उठ सकते हैं।