मुंबई (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के बेहतर प्रबंधन और बल्लेबाजी कौशल के कारण ही पंजाब किंग्स टीम आईपीएल में मजबूती से उभरी है और इसी कारण किसी भी टीम के लिए उसे हराना काफी कठिन होगा। चोपड़ा के अनुसार पंजाब की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। इसमें अधिकत युवा खिलाड़ी हैं। पिछले सत्र में भी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था हालांकि उसे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार उसने शुरुआती दो मैचों को जीतकर अच्छी शुरुआत की है। इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पंजाब किंग्स इस सत्र में एक मजबूत दावेदार है। इसका कारण है कि टीम की बल्लेबाजी उस प्रकार की है जैसी राष्ट्रीय टीम की है। उन्होंने कहा, पंजाब किंग्स निश्चित रूप से उन टीमों में से एक है जिन्हें हराना कठिन है। जो चीज उन्हें दूसरों से अलग बनाती है, वह है उनका बल्लेबाजी कौशन। वे ज्यादातर उन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर आधारित हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव सीमित है और जिन्हें विदेशी खिलाड़ियों का साथ मिलता है। इसके बाद भी टीम अच्छा कर रही है। वहीं युवा खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने टीम की ओर से पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था और करीब 549 और 475 रन बनाए थे। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में 604 रन बनाये थे। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि भले ही पंजाब किंग्स की गेंदबाज सामान्य है पर उसके गेंदबाज आनी भूमिका ठीक से निभाते हैं। उन्होंने कहा, उनकी गेंदबाजी कोई बहुत खास गेंदबाज नहीं है पर वह प्रभावी है। टीम को अय्यर और पोंटिंग बहुत ने काफी अच्छे तरीके से संभाला है। गिरजा/ईएमएस 09 अप्रैल 2026