इन्दौर (ईएमएस) हैप्पी हार्ट्स ग्रुप के नाम से मातृशक्तियों के एक नये किटी पार्टी समूह का गठन किया गया। पार्षद कंचन गिदवानी के नेतृत्व में गठित इस ग्रुप का अध्यक्ष जया बालचंदानी को बनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप की पच्चीस से अधिक मातृशक्तियां शामिल हुई और सभी ने महिला एकता, सहयोग और समाज के विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोलाल झूलेलाल के जयकारों के साथ गुलाब के फूल से महिलाओं का स्वागत हुआ। स्वागत करिश्मा बालचंदानी एवं वैशाली बालचंदानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नारीशाला की अध्यक्ष मधु गिर्धानी, कांता रहेजा, रेखा हरियानी, महिमा डिगवानी, रिया डिगवानी, ऋतु दीपा सचदेव, पूजा, वीना, सरिता, गुंजन, प्रियंका एवं मनीषा केसवानी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई। आनंद पुरोहित/09 अप्रैल 2026