09-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 12 से 13 अप्रैल तक सागर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए इंदौर की ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की तीन बालिकाएं तन्वी हार्डिया, तनिष्क तंवर, ईशा मोरे तथा दो बालक वंश हार्डिया और रुद्र मंडलोई का चयन किया गया है। इन बालक बालिका पहलवानों का चयन मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान में स्थानीय छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर मे आयोजित जिला कुश्ती प्रतियोगिता में इनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। ये सभी पहलवान रमेश मिस्त्री से रेसलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे। पहलवानों के इस चयन पर विधायक मधु वर्मा, अध्यक्ष कमल वर्मा, सचिव मुकेश वर्मा, संचालक नरेश वर्मा मुन्ना पहलवान, उस्ताद महेश वर्मा, बच्चू पहलवान, खलीफा संतोष कुशवाहा, फूलचंद वर्मा, पवन वर्मा, महेश राठौर, भारती शर्मा, ममता वर्मा, रूपमती वर्मा, प्रीति मिस्त्री, सीमा राठौर, स्नेहा वर्मा, अंजली वर्मा ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। आनंद पुरोहित/ 09 अप्रैल 2026