09-Apr-2026


जयपुर (ईएमएस)। सांगानेर क्षेत्र में टेक्सटाइल इकाइयों द्वारा फैलाए जा रहे जल प्रदूषण और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई ।मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो इकाइयां ड्रेनेज सिस्टम से नहीं जुड़ी हैं या प्रदूषित पानी बहा रही हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने द्रव्यवती नदी में प्रदूषित जल छोड़ने वाली इकाइयों की पहचान के लिए जेडीए और आरएसपीसीबी एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने नदियों में अपशिष्ट बहाने वाली डिफॉल्टर इकाइयों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीईटीपी की मरम्मत, सभी इकाइयों द्वारा सहमति के आवेदन और सदस्यता प्रमाणपत्र जारी किए जाएं।शेष इकाइयों को जोड़ने के लिए पम्पिंग स्टेशन और पाइपलाइन का कार्य 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने एसईपीडी को निर्देशित किया कि 30 अप्रैल तक सीईटीपी की समस्त खामियां दूर करके संचालन सुनिश्चित किया जाए। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 9 अप्रेल 2026