- परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर एनएसयूआई का हंगामा, विश्वविद्यालय में सौंपा ज्ञापन बिलासपुर (ईएमएस)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में परिणामों में गड़बड़ी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा के नेतृत्व में दिया गया।छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि परीक्षा में उपस्थित रहने के बावजूद कई छात्रों को अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है। वहीं कई विद्यार्थियों को 2-3 नंबरों से एटीकेटी दे दी गई है, जिससे उनमें आक्रोश है। इन त्रुटियों को सुधारने की मांग की गई। ऑल इंडिया बार एग्जाम परीक्षा को लेकर बढ़ी चिंता विधि संकाय के छात्रों ने बताया कि ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। ऐसे में समय पर परिणाम जारी नहीं होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।एनएसयूआई ने जल्द परिणाम जारी करने की मांग की।प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है।छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मनोज राज 09 अप्रैल 2026