क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। मदनमहल थाना अतंर्गत गेट नंबर 4 स्थित धनी पटेल के बाड़े में नशे की हालत में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मदनमहल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गेट नंबर 4 धनी पटेल का बाड़ा मदनमहल निवासी 27 वर्षीय कृष्णकुमार पटेल ने गत रात लगभग 11.30 बजे नशे की हालत में घर में फांसी लगा लिया, जिसे रात लगभग 11.50 बजे पिता राजेश पटेल द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चैक कर कृष्ण कुमार पटेल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 09 अप्रैल 2026/ 04.56