जबलपुर, (ईएमएस)। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर, जिसका इस वर्ष का संकल्प है —“स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ अटूट”, कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल ने वैश्विक चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की एक विस्मयकारी मिसाल पेश करते हुए, डॉ. टी. बी. युवराजा ने मुंबई में बैठकर मस्कट (ओमान) के मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती एक 55 वर्षीय महिला की सफल रोबोटिक रेडिकल नेफरेक्टोमी (किडनी निकालने की जटिल सर्जरी) संपन्न की। अत्याधुनिक मेडबॉट तौमाई रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के जरिए अंजाम दी गई यह ऐतिहासिक प्रक्रिया भारत की पहली क्रॉस-बॉर्डर रिमोट रोबोटिक सर्जरी मानी जा रही है। सुनील साहू / मोनिका / 09 अप्रैल 2026/ 04.56