- अलग-अलग इलाको से 12 घंटो में ही धर दबोचा - पुरानी रंजिश को लेकर की थी वारदात भोपाल(ईएमएस)। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने धारदार हथियार लहराते हुए रंगदारी जमाने और बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनो आरोपी इंजिनियरिंग के छात्र है, जिन्होनें पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी छात्र और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियो को अलग-अलग इलाको से दबोचकर उनके पास से छुरी भी जब्त की है। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 7 मार्च की रात को फरियादी छात्र दिव्यांश आर्या और अभिनव राय अपने साथियो के साथ जीत होम्स कालोनी के गेट के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी सौरभ ठाकुर उर्फ गोल्डी, रितेश, यश रघुवंशी वहॉ आ धमके, उनसे दोनो की पुरानी बात पर अनबन चल रही है। तीनो आरोपियो ने पुराने विवाद को लेकर दिव्यांश आर्या, धीरज वर्मा और अभिनव राय के साथ गाली-गलौच करनी शुरु कर दी। जब उन्होनें आरोपियो का विरोध किया तब तीनो ने उनके साथ मारपीट करते हुए धारदार छुरी से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में घायल धीरज वर्मा, अभिनव राय और उनके साथियो को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामला कायम कर फरार आरोपियों के संभावित ठिकानो पर दबिश देते हुए अलग-अलग स्थानों से आरोपी यश रघुवंशी पिता प्रभात रघुवंशी (23) निवासी न्यू मिनाल, रितेश यादव पिता सतीश यादव (21) निवासी, ई डब्लू एस अयोध्या एक्सटेंशन फेस-4 और सौरभ सिंह ठाकुर उर्फ गोल्डी पिता मुकेश ठाकुर (23) निवासी, सिध्दार्थ नगर निजामुद्दीन कालोनी पिपलानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की आरोपी यश रघुवंशी एमसीए की पढ़ाई कर रहा है, वहीं उसके खिलाफ कोतवाली थाना, विदिशा में तीन अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं आरोपी रितेश यादव और सौरभ सिंह ठाकुर उर्फ गोल्डी बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने तीनो आरोपियो को जेल भेज दिया है। जुनेद / 9 अप्रैल