क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


- 50 बच्चों सहित 200 लोगों को अपनों से मिलाया बस्ती (ईएमएस)। लालगंज स्थित कुंआनों, मनवर संगम तट पर लगने वाले विशाल मेले में समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में खोया पाया शिविर का आयोजन किया गया। पांच दिनों तक चले शिविर में 50 बच्चो सहित 200 से अधिक बिछडों को उनके परिजनों से मिलाया गया। शिविर का समापन करते हुये डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कुंआनों के संगम लालगंज का मेला ऐतिहासिक है। यहां मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने विश्राम किया था। जनपद के विभिन्न मेलों में समाजसेवी जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा पिछले 34 वर्षो से खोया पाया शिविर का लगाया जाना सेवा का बडा उदाहरण है। कहा कि मेले में बिछड़ों को अपनों से मिलाना पुनीत कार्य है। समाजसेवी अजय पाल ने कहा कि मेले में खोया पाया शिविर का संचालन बड़ी समाजसेवा है। पांच दिनों तक चलने वाला शिविर निश्चित रूप से बेहद उपयोगी रहता है। खोया पाया शिरि की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती ने कहा कि जब से यहां शिविर शुरू हुआ है मेले में आने वाले लोगों को विशेष सुविधा हुई है। अतिथियांे के प्रति आभार व्यक्त करते हुये आयोजक जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि समिति की ओर से प्रति वर्ष मेले में शिविर लगाकर खोये बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया जाता है। खोया पाया शिविर के समापन अवसर पर मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे, अरविन्द पाल, रघुनाथ सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, अमित सिंह, राजन पाल, रामकेश चौधरी, सन्तोष पाल, रामअधार पाल, सत्येन्द्र बहादुर उर्फ पिकूं पाल, डा. राम प्रताप शुक्ल, सूर्यप्रकाश शुक्ल, विपिन श्रीवास्तव, रामायण सिंह, रविशंकर शुक्ल, रविचन्द पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, भानु प्रकाश मिश्र, महन्थ सन्तराम दास, मनमोहन त्रिपाठी, सच्चिदानन्द यादव, अनिल कुमार मौर्य, रामकेश चौधरी, के.डी. गोस्वामी, मुरलीधर शुक्ल, राजेश यादव, शरद शर्मा, प्रवेश चौधरी, बब्लू दूबे, कामेश्वर चौधरी, अमित शुक्ल, जितेन्द्र यादव, अमृत वर्मा, बब्लू गुप्ता, विवेक मिश्र के साथ ही अनेक लोगों ने योगदान दिया। ईएमएस / 09/04/2026