राज्य
09-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) दो साल पहले एक निर्माणाधीन भवन में निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंरट लगने से हुई एक मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बेटमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार घटना 30 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 9.15 बजे ज्ञानवती मिश्रा विहार कॉलोनी, धार रोड पर हुई थी। मृतक का नाम अजय सोलंकी उम्र तीस है। घटना दिनांक को वह निर्माणाधीन मकान में सरिए से छत की जाली भर रहा था, तभी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे करंट लगा और नीचे जा गिरा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद कल आरोपी ठेकेदार जीवन तंवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोप है कि उसने सुरक्षा उपाय में लापरवाही बरती जिससे मजदूर की मौत हो गई थी। आनंद पुरोहित/ 09 अप्रैल 2026