:: 64 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया गया उत्सव; मूर्धन्य संपादक स्व. राजेंद्र माथुर को प्रतिमा पर अर्पित की भावांजलि :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर की पत्रकारिता का पूरे देश में एक अलग मुकाम है, नि:संदेह इस मुकाम तक पहुंचाने में मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक स्व. राजेंद्र माथुर जी जैसे मनीषियों का अतुलनीय योगदान रहा है। इंदौर ने हिंदी पत्रकारिता को एक अलग पहचान दी। निर्भीक, साहसिक और सत्ता से भिड़ जाने का माद्दा पूरे देश को इंदौर ने ही सिखाया। यह बात इंदौर प्रेस क्लब के 64 वें स्थापना दिवस पर गुरुवार शाम इंदौर घराने की पत्रकारिता पर किस्सागोई कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही। प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने इंदौर की विलक्षण पत्रकारिता के एक से बढ़कर एक किस्से सुनाए और बताया कि आखिर क्यों इंदौर की पत्रकारिता की पहचान और ख्याति पूरे देश में कुछ अलग सी है। किस्सागोई में पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी, तपेन्द्र सुगंधी, प्रवीण शर्मा और अरविंद तिवारी ने पत्रकारिता के अनेक रोचक किस्से सुनाकर तालियां बटोरी। तत्पश्चात प्रेस क्लब परिसर में 64 दीप प्रज्जवलित किए गए, आतिशबाजी हुई और बैंड पर कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पहले सुबह मूर्धन्य संपादक स्वर्गीय राजेंद्र माथुर के पुण्य स्मरण दिवस पर स्व. राजेंद्र माथुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। :: विरासत को अक्षुण्ण रखने का संकल्प :: प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि इंदौर प्रेस क्लब बहुत सौभाग्यशाली है कि इसकी कमान ऐसे मनीषियों के हाथों में रही जिनका नाम पत्रकारिता में देशभर में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। मैं प्रेस क्लब के अपने सभी पूर्व अध्यक्षों को विनम्रता पूर्वक प्रणाम करते हुए यह कहना चाहता हूं कि आपने प्रेस क्लब रूपी विरासत को जिस रूप में सौंपा है, उसकी ख्याति और कीर्ति को हम बरकरार रखेंगे। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय प्रकाश भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित, अभिषेक रघुवंशी, नितिन जैन, शैलेष पाठक आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया। आभार कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने माना। :: इनकी रही उपस्थिति :: इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गजानंद वर्मा, प्रदीप शुक्ला, अनिल कर्मा, अनिल धड़वईवाले, मदनलाल दुबे, ललित उपमन्यु, जितेंद्र जाखेटिया, विजय अड़ीचवाल, सुदेश तिवारी, राजेंद्र कोपरगांवकर, धर्मेश यशलाहा, राहुल वावीकर, निरंजन वर्मा, सुधीर पंडित, राजीव उपाध्याय, चंद्रशेखर शर्मा, राजू घोलप, दीपक शर्मा, के.एल. जोशी, पंकज शर्मा, अर्पण जैन, प्रदीप जोशी, सुरेंद्र सिंह पंवार, किरण वाईकर, संजीव मालवीय, मार्टिन पिंटो, रोशनसिंह राजावात, दिनेश पुराणिक, दिनेश सालवी, सी. अर्जुन, आशीष जदौन, आशीष तिवारी, शैलेन्द्र श्रीमाल, शैलेंद्र महाजन, नाना नागर, शैलेन्द्र कश्यप, वरिष्ठ छायाकार महेंद्र राठौर, संदीप जैन, नवीन मौर्य, देवेंद्र मालवीय, गोपाल वर्मा, नितिन सोलंकी,करण अहीरवार, बंटी गुंजाल, राजकुमार वर्मा, लोकेंद्रसिंह चौहान, दीपक जैन, सिराज खान, सतीश गौड़, आलोक वाजपेयी, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष रितेश इनाणी, वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेयी, सरिता काला, उर्मिला रायकवार, समाजसेवी अलका सैनी, हकीमउद्दीन जमींदार सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे। :: पलासिया पर याद आए रज्जू बाबू :: इधर सुबह मूर्धन्य संपादक स्व. राजेंद्र माथुर की पलासिया तिराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम के नेतृत्व में हुए माल्यार्पण समारोह में पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी, अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रमण रावल, नीलमेघ चतुर्वेदी, जयसिंह रघुवंशी, राजेंद्र कोपरगांवकर, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महासचिव प्रदीप जोशी,सचिव अभिषेक चेंडके,कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले,विजय प्रकाश भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित, अभिषेक रघुवंशी,अर्पण जैन, नवीन मौर्य,आशीष जोशी, प्रदीप मसीह, देवेंद्र मालवीय, बंसीलाल लालवानी सहित अनेक पत्रकार एवं छायाचित्रकार उपस्थित थे। प्रकाश/09 अप्रैल 2026