देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत एडवोकेट ने मस्तिष्क विशेषज्ञ डा. महेश कुड़ियाल से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उन्हें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आईएमए में डा. कुडियाल के अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने डा. कुड़ियाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं एवं कुशल व्यवहार के लिए आपको उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में जाना जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डा. महेश कुड़ियाल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में अपने अध्यक्ष कार्यकाल में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा उनके कुशल व्यवहार सौम्य स्वभाव के कारण उत्तराखंड को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने डा. कुड़ियल की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर कुड़ियसल ने केवल उत्कृष्ट डॉक्टरी सेवा ही प्रदान नहीं कि उन्होंने समाज सेवा में भी बढ़कर भाग लिया और हर वर्ग को अपने से जोड़े रखा यह उनकी खासियत है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 अप्रैल 2026