राज्य
भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद चयनित नवांकुर संस्था (Natural Resource Management & Common Wealth) एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तारा सेवानियां के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना कर राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया,जिससे इस गर्मी के मौसम में सभी को राहत मिल सके। यह कदम जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। “जल ही जीवन है” इस संदेश के साथ हम सभी से अनुरोध है कि जल का सदुपयोग करें। हरि प्रसाद पाल / 09अप्रैल, 2026