09-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत शिवालिक सदन और मंदाकिनी सदन के बीच खेला गया। मैच में शिवालिक सदन के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को सात विकेट से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रहे टूर्नामेंट के अंतर्गत शिवालिक सदन एवं मंदाकिनी सदन के बीच खेला गया। शिवालिक हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसका उद्देश्य अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से प्रतिद्वंद्वी को रोकना था। मैच में मंदाकिनी हाउस ने दृढ़ संकल्प के साथ मैदान पर कदम रखा और आत्मविश्वास से अपनी पारी शुरू की। मैच में पहली पारी में, मंदाकिनी हाउस ने छह विकेट खोकर 22 रन बनाए जबकि शिवालिक हाउस ने पांच विकेट पर 33 रन बनाकर 13 रनों की बढ़त हासिल कर ली। जवाब में दूसरी पारी में मंदाकिनी हाउस ने तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवर में 26 रन बनाए, जबकि शिवालिक हाउस ने 16 रन बनाए और 13 रनों की बढ़त के साथ लक्ष्य हासिल करते हुए मैच को शिवालिक हाउस ने सात विकेट से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान मैच में छात्रों और स्टाफ दोनों ने भरपूर उत्साह दिखाया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चैधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चैधरी, काउंसलर चारू चैधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन, शिक्षिक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 अप्रैल 2026