राज्य
इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने गुरु महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग, सेवा, समर्पण और सहिष्णुता के आदर्श संपूर्ण विश्व के कल्याण का स्रोत हैं। डॉ. यादव ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि गुरु अर्जन देव जी द्वारा मानवता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने का दिया गया महान संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उनके जीवन की प्रेरणा हमें शांति और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के कार्यों के लिए प्रोत्साहित करती है। प्रकाश/09 अप्रैल 2026