राज्य
इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर बल के सभी जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ को अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर जवानों के पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि बल के जवानों का साहस, त्याग और समर्पण ही देश की आंतरिक सुरक्षा का सबसे सशक्त आधार है। उन्होंने बल की वीरतापूर्ण गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रकाश/09 अप्रैल 2026