प्रयागराज(ईएमएस)। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपा। यह फैसला उस समय आया है जब उनके आवास पर कथित रूप से नकदी मिलने के मामले में आंतरिक जांच जारी थी। विवाद सामने आने के बाद उनका तबादला दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया था। उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को नई जिम्मेदारी की शपथ ली थी। फिलहाल आरोपों की इन-हाउस जांच प्रक्रिया चल रही थी और रिपोर्ट के आधार पर संसदीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी। इस्तीफे के बाद अब यह सवाल उठ रहे हैं कि संभावित संसदीय प्रक्रिया का भविष्य क्या होगा और न्यायपालिका की जवाबदेही व्यवस्था पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। मामला कानूनी और संवैधानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नंदिनी परसाई/10 अप्रैल 2026