10-Apr-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। चलती ट्रेनों में वारदात करने वाले गिरोह ने श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला को निशाना बनाते हुए उनका लाखो का माल चोरी कर लिया। शिकायत मिलने पर रानी कमलापति जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी गये माल की कीमत पांच लाख रुपए बताई है। थाना पुलिस के अनुसार चोरी की शिकायत 8 अप्रैल को ग्वालियर जीआरपी में दर्ज कराई गई थी। अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह पति आस्तिक सिंह (29) ने बताया की वह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की रहने वाली है। वे श्रीधाम एक्सप्रेस के बी-5 कोच में सवार थी। उनके पास ट्रॉली बैग था, जो रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गायब मिला। चोरी गये बैग के भीतर आठ तौला वजनी सोने के जेवरात थे। जिसमें रानी हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, दो लहंगे, बच्चों के कपड़े और 5 हजार की नकदी रखी थी। ग्वालियर पुलिस ने प्रकरण रानी कमलापति जीआरपी का मानते हुए जीरो पर कायमी कर केस डायरी ट्रांसफर कर दी। असल कायमी कर जीआरपी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्ध आरोपियो का सुराग जुटा रही है। जुनेद / 10 अप्रैल