ग्वालियर ( ईएमएस ) पनिहार थाना क्षेत्र में में गुरुवार रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी इस घटना मेंआरटीओ सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक ( मप्र 07 यू क्यू 0855) से बीती रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र मिश्रा ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल बॉबी उर्फ आशीष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे भी पनिहार आरटीओ कार्यालय में पदस्थ हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है |