क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


फसल नीलामी एवं तौल समय पर किये जाने के दिए निर्देश अशोकनगर (ईएमएस) । कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी अशोकनगर पहुंचकर फसल नीलामी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों द्वारा कृषि उपज मंडी में लाने वाली फसल की नीलामी एवं तौल समय से की जाए। जिससे किसानों को फसल विक्रय हेतु आसानी हो सके। उन्होंने मंडी प्रबंधन को निर्देशित किया कि किसानों और व्यापारियों के बीच सामंजस्य बना रहे। साथ ही फसल नीलामी की निरंतर मॉनिटरिंग रखी जाए। उन्होंने कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से संवाद करते हुए फसल नीलामी के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानो द्वारा फसल विक्रय हेतु आने वाली ट्रालियों को व्यवस्थित लगाए जाने के संबंध में टोकन व्यवस्था संचालित किए जाने की निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों एवं किसानों के साथ बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में आने वाले किसानों को शुद्ध पेयजल, छाया, कैंटीन संचालन एवं पर्याप्त साफ सफाई के संबंध में मंडी प्रबंधन को निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी मंडी सचिव को मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में हेल्प डेस्क का संचालन किये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, तहसीलदार भारतेन्दु यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे। ईएमएस / दिनांक 10/4/026