उल्हासनगर, (ईएमएस)। युवक द्वारा अपनी गाड़ी रोकने पर जब एक शख्स का पालतू कुत्ता भाग गया तो उस शख्स द्वारा युवक को बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप दो, खेमानी परिसर में रहने वाले सुनील जयरामदास दूधिया (३३) ने अरविन्द उर्फ़ अन्नू के खिलाफ मध्यवर्ती पुलिस थाना में मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि ८ अप्रैल की रात सवा नौ बजे वो अपने घर आ रहे थे और तभी उसने अपने घर के पास अपनी गाड़ी रोकी। इस दौरान अरविन्द का पालतू कुत्ता हाथ से छूटकर भाग गया। इस गुस्से में उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। बहरहाल मामले की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक दीपाली वाघ कर रही हैं। संतोष झा-१० अप्रैल/२०२६/ईएमएस