क्षेत्रीय
10-Apr-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा एक युवती को टक्कर मारने से उसकी मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के मलाड में रहने वाले भावेश धोंड शिंदे (२९) ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि ७ अप्रैल को उनकी मौसेरी बहन प्रीति प्रदीप भिल्लारे अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए गई थी। इस दरम्यान हाजी मलंग रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में ८ अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक सुरेवाड कर रहे हैं। संतोष झा-१० अप्रैल/२०२६/ईएमएस