उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक अज्ञात शख्स ने रिक्शा चालक को मंदिर का प्रसाद देकर उसके पास से सोने का चेन व अंगूठी लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबरनाथ पूर्व, शिवाजीनगर, वडवली सेक्शन परिसर में रहने वाले मछिन्द्र शंकर गुडेकर (५७) जो पेशे से रिक्शा चालक है, उन्होंने एक अज्ञात लोगों के खिलाफ उनसे पौने दो लाख से अधिक का सोने की अंगूठी और चेन लूटने की शिकायत विट्ठलवाड़ी पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि ९ अप्रैल को सबुह ११ बजे उल्हासनगर के कैंप चार, महात्मा गाँधी स्कुल के पास रिक्शा स्टैंड से लालचक्की के दौरान एक अज्ञात शख्स ने उन्हें मंदिर का प्रसाद कहकर पेड़ा दिया जिसमें उसने बेहोशी की दवा मिलाई थी। पेड़ा खाने के बाद वे बेहोश हो गए तो उक्त अज्ञात शख्स ने १ लाख ८० हजार रूपये मूल्य का एक सोने का चेन और दो सोने की अंगूठी लूटकर वहां से भाग निकला। आगे की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक बी.बी.क्षीरसागर कर रहे हैं। संतोष झा-१० अप्रैल/२०२६/ईएमएस