क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


नैनपुर (ईएमएस)। कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज अनुविभाग नैनपुर अंतर्गत ग्राम इटका में 28.71 हेक्टेयर (70 एकड़) शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार नैनपुर श्री राजेश कौशिक, थाना प्रभारी नैनपुर श्री बलदेव मजल्दा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस सहित संबंधित विभागों का अमला उपस्थित रहा।*उक्त कार्यवाही राजस्व विभाग, नगर पालिका नैनपुर एवं पुलिस बल के सहयोग से संपादित की गई। कार्यवाही के दौरान ग्राम इटका स्थित लगभग 28.71हेक्टेयर (70 एकड़ ) शासकीय भूमि से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों द्वारा भूमि पर किए गए तार फेंसिंग सहित अन्य अवैध संरचनाओं को हटाते हुए संबंधित सामग्री को नगर पालिका नैनपुर के सुपुर्द किया गया। साथ ही, संबंधित स्थल पर पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए सूचना पट्ट स्थापित किया गया एवं अतिक्रमणकर्ताओं पर नियमानुसार बॉन्ड ओवर की कार्यवाही की जा रही है। उक्त भूमि कलेक्टर महोदय मंडला के आदेशानुसार नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, भोपाल को आवंटित की गई है तथा नोडल विभाग ऊर्जा विभाग को भूमि का आधिपत्य भी सौंप दिया गया है।* नैनपुर में हर सरकारी योजनाओं इसलिए आकर दम तोड़ देती थी कि कहा जाता था सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है अब जो सरकारी जमीन निकल रही है एक इटका हल्का में ही 70 एकड़ जमीन निकली जब की गौझी और पायली का हल्का शामिल है विगत 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और अधिकांश कब्जे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के ही पाए गए हैं आखिर राजनीतिक दबाव में नैनपुर के विकास को क्यों रोका जा रहा है यह प्रश्न आम मतदाता अब जानना चाहता है! और आखिर सत्ताधारी दल के यह पदाधिकारी अपना पद क्यों लेना चाहते हैं क्या इसलिए कि इसी बहाने सरकारी जमीन उनकी हो जाए और नगर विकास से वंचित रह जाए ऐसे सत्ताधारी पदाधिकारी की वास्तव में प्रशासन को तस्वीर चश्मा करना चाहिए जो विकास में बाधा बने हुए हैं ! ईएमएस/ मोहने/ 10 अप्रैल 2026