क्षेत्रीय
10-Apr-2026


रायपुर (ईएमएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर - 3 सुमेरु मठ के पास कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1 में इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अनुमति के विपरीत निर्मित भवन के भाग को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई की गयी। वहीं नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा कुशालपुर क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के समीप पान ठेलों में औचक निरीक्षण कर नशे की सामग्रियों गुटखा पाउच, सिगरेट आदि को तत्काल जप्त करते हुए भविष्य के लिए सम्बंधित पान ठेला संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/10 अप्रैल 2026