राज्य
10-Apr-2026


हाजीपुर, (ईएमएस)। दानापुर मंडल के रामपुर डुमरा, बड़हिया आदि स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु आज दिनांक 11 अप्रैल को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विवरण निम्नानुसार है- * रद्द ट्रेनें 1) दिनांक 11.04.2026 को किउल से खुलने वाली गाड़ी सं. 63331 किउल-मोकामा मेमू 2) दिनांक 11.04.2026 को मोकामा से खुलने वाली गाड़ी सं. 63332 मोकामा-किउल मेमू * ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन 1) दिनांक 11.04.2026 को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किऊल के रास्ते जाएगा। इस कारण दिनांक 11.04.2026 को बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा । 2) दिनांक 11.04.2026 को देवघर से खुलने वाली 63209 देवघर-पटना मेमू परिवर्तित मार्ग लखीसराय-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इस कारण दिनांक 11.04.2026 को मनकठा, डुमरी हाल्ट, बड़हिया, रामपुर डुमरा, हाथीदह, टाल जंक्शन, मोकामा, मोर, पुनारख, बाढ़ और अथमलगोला स्टेशनों पर नहीं ठहराव नहीं होगा। * ट्रेनों का पुनर्निर्धारण 1) दिनांक 11.04.2026 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस जयनगर से 03 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी। 2. दिनांक 10.04.2026 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस कामाख्या से 02 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी। * ट्रेनों का नियंत्रण 1) दिनांक 10.04.2026 को पटना से खुलने वाली 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस को मार्ग में 105 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 2) दिनांक 10.04.2026 को पटना से खुलने वाली 63210 पटना-देवघर मेमू को मार्ग में 35 मिनटए नियंत्रित किया जाएगा। 3) दिनांक 10.04.2026 को पटना से खुलने वाली 63276 पटना-किउल मेमू को मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 4) दिनांक 10.04.2026 को बिलासपुर से खुलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस को मार्ग में 95 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 5) दिनांक 10.04.2026 को पटना से खुलने वाली 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 6) दिनांक 10.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुलने वाली 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता एक्सप्रेस को मार्ग में 125 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। संतोष झा-१० अप्रैल/२०२६/ईएमएस