बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलों में फॉर्मर रजिस्ट्री की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की तथा इससे संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बैठक में कलेक्टर नें नजूल प्रकरणों की समीक्षा की व सभी तहसीलो के एसडीएम कों कहा कि जो भी पटवारी अपने कार्य में लापरवाही करें उन पर शीघ्र कार्यवाही करें। इसके अलावा आरसीएमएस पोर्टल के अंतर्गत भूमि बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर नें सम्बंधित अधिकारियों कों सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन एवं लोकसेवा गारंटी कि समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, डीपी बर्मन, एसडीएम बालाघाट गोपाल सोनी, संयुक्त कलेक्टर मायाराम कोल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कौरव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिले की सभी तहसीलों के एसडीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। भानेश साकुरे / 10 अप्रैल 2026