राज्य
11-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) प्रदेश में हॉकी की नर्सरी के नाम से विख्यात शहर के प्रतिष्ठित प्रकाश हाकी क्लब का परम्परागत ग्रीष्मकालीन हाकी प्रशिक्षण शिविर आगामी 14 अप्रेल से शुरू होगा। क्लब सचिव देवकीनंदन सिलावट के अनुसार वर्ष 1940 में स्थापित प्रकाश हॉकी क्लब में प्रतिवर्ष शहर के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस वर्ष भी खेल विभाग और हॉकी मप्र के तत्वावधान में रेसीडेंसी क्षेत्र स्थित अभ्यास स्थल पर यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 14 अप्रैल से आयोजित यह शिविर तीन चरणों में होगा। पहले चरण में सभी खिलाड़ियों को खेल की प्राथमिक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में खेल के आधुनिक तरीकों की जानकारी के साथ ही उच्च स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतिम चरण में चयनित खिलाड़ियों को पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेल कौशल के आंकलन का अवसर भी खिलाड़ियों को मिलेगा। शिविर के दौरान एनआईएस कोच अशोक यादव, सरवर खान के साथ ही पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीररंजन नेगी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को खेल सामग्री भी वितरित की जाएगी। आनंद पुरोहित/ 11 अप्रैल 2026